लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार पांचवें दिन संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: January 31, 2021 15:57 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 31 जनवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले पांच दिन में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यहां मंगलवार से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां फिलहाल चार संक्रमितों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,994 बनी हुई है।

पिछले एक महीने से ज्यादा समय से संक्रमण की वजह से यहां किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो गया और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,928 हो गई।

प्रशासन यहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि यहां अब तक 2,844 लाभार्थियों की टीके लगे हैं।

यह द्वीपसमूह अपनी प्राकृतिक संदुरता के लिए मशहूर है और संक्रमण का पहला मामला यहां 10 जून, 2020 को सामने आया। वहीं 27 जुलाई को 49 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई, जो संक्रमण से मौत का यहां का पहला मामला था।

केंद्रशासित प्रदेश में दैनिक कारोबारी और पर्यटन गतिविधियां बहाल होने के बाद प्रशासन महामारी से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोलकाता या चेन्नई से विमान या जहाज के जरिए यहां पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलता है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर भी सभी लोगों की जांच की जाती है और यह अनिवार्य है। वहीं पोर्ट ब्लेयर और अन्य स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

कोविड-19 की वजह से यहां का पर्यटन उद्योग खासा प्रभावित हुआ लेकिन अब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं और सभी मुख्य पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?