लाइव न्यूज़ :

जौनपुर में एटीएम लूटने के प्रयास में बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:52 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र), नौ अगस्त जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया और गार्ड की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने कहा कि धनियामऊ बाजार में इंडिया वन के एटीएम में अपराह्न करीब तीन बजे नकदी वैन के साथ कर्मचारी रुपये भरने पहुंचे थे और जैसे ही वे वैन से नकदी लेकर एटीएम रूम में दाखिल हुए कि तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और गोली चलाने लगे।

उन्‍होंने बताया कि नकदी वैन के साथ चल रहे गुंतवन निवासी गार्ड राम अवध चौबे ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर