लाइव न्यूज़ :

अंबाला में तिपहिया वाहन और एक ट्रक की आमने-सामने की भिडंत में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:12 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), 18 दिसंबर हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को तिपहिया वाहन और एक ट्रक की आमने-सामने की भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति को पीजीआईएमईआर ले जा गया है, उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान तिपहिया वाहन के चालक सुनील कुमार (23), मेहर सिंह (81), सलामती देवी (60) और गफूर दीन (65) के रूप में हुई है तथा 40 वर्षीय एक महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी। ये सभी समीप के गांवों के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना के चश्मदीद कंजाला गांव के सरपंच वेदप्रकाश की शिकायत पर ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वैसे वह इस हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल