लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के एक गांव में मूक एवं बधिर युवती अपने जैसे बच्चों को दे रही है शिक्षा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:02 IST

Open in App

बरहमपुर (ओडिशा), 30 जुलाई ओडिशा के गंजम जिले में मूक बधिर 20 वर्षीय युवती कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल बंद होने के बाद अपने जैसे ही कुछ छात्रों को सांकेतिक भाषा के जरिए पढ़ा रही है।

भुवनेश्वर में एक कॉलेज की तीसरे वर्ष की छात्रा रिंकी गौड़ा आजकल लांजिया गांव में अपने घर में ही रह रही है क्योंकि कोविड-19 स्थिति के कारण उसका कॉलेज बंद हो गया है। भुवनेश्वर से करीब 173 किलोमीटर दूर लांजिया गांव में कम से कम चार और मूक एवं बधिर छात्र हैं जो सातवीं से नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं तथा अपने घरों पर हैं। पिछले साल महामारी की पहली लहर के बाद से ही उनके स्कूल बंद हैं।

ऐसे वक्त में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान सांकेतिक भाषा सीखने वाली गौड़ा अपने घर पर उन्हें पढ़ाने के लिए आगे आयी। हर दिन वह चार छात्रों के लिए दो घंटे की कक्षा देती है। इसके अलावा वह पिछले एक साल से खुद ऑनलाइन कक्षा ले रही है।

उसके पिता निरंजन गौड़ा ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं कि मेरी बेटी दूसरे छात्रों को पढ़ा रही है जो मूक एवं बधिर हैं।’’ निरंजन गौड़ा मजदूर हैं। छात्रों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा रिंकी के माता-पिता उन्हें आए दिन अपने घर पर भोजन भी कराते हैं।

बरहमपुर के एक गैर सरकारी संगठन ‘सिटिजन्स एसोसिएशन फॉर रूरल डेवलेपमेंट’ ने इन छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करायी है। एनजीओ के अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा, ‘‘हमारे सामुदायिक कार्यकर्ता हर हफ्ते छात्रों की पढ़ाई का निरीक्षण करने के लिए गांव का दौरा करते हैं।’’

उन्होंने बताया कि इससे पहले संगठन ने रिंकी को स्कूल तथा कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए सहयोग दिया था।

साहू ने कहा, ‘‘हम रिंकी तथा उसके माता-पिता का अपने गांव के दिव्यांग बच्चों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए आभार जताते हैं।’’ इन बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को लेकर बहुत चिंतित थे क्योंकि उनके पास मूक एवं बधिर बच्चों की जरूरत के अनुकूल शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। इनमें से ज्यादातर बच्चों के माता-पिता मजदूर और किसान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह