लाइव न्यूज़ :

स्पाइस जेट की उड़ान में यात्री ने आपातकालीन दरवाजे को खोलने की कोशिश की

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च स्पाइसजेट की दिल्ली-वाराणसी उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान के आपातकालीन दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन चालक दल के सदस्यों और सह-यात्रियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इसके बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘27 मार्च को, स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-2003 (दिल्ली-वाराणसी) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान के आपातकालीन दरवाजे को आक्रामक अवस्था में खोलने की कोशिश की।’’

उन्होंने बताया कि यात्री को चालक दल के सदस्यों और सह-यात्रियों की मदद से काबू में किया गया।

इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने तुरन्त कैप्टन को सूचना दी, जिन्होंने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग कराने का अनुरोध किया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विमान सुरक्षित रूप से वाराणसी में उतर गया, जहां यात्री को सीआईएसएफ और स्पाइसजेट के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं