लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई, सामने आई ये बात

By भाषा | Updated: June 5, 2020 12:33 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रावत की जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई है। 22 व्यक्तियों की रविवार 31 मई को आयी जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने का पता चला था।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई है । सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री रावत की जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हैं ।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और इस दौरान उनके राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के बाद मचे हडकंप के बीच मुख्यमंत्री रावत ने अपनी कोरोना वायरस जांच करवाई ।

इससे पहले, महाराज, उनकी पूर्व कैबिनेट मंत्री पत्नी अमृता सहित कई परिजनों और स्टॉफ समेत 22 व्यक्तियों की रविवार 31 मई को आयी जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने का पता चला था जबकि इसके दो दिन पहले वह मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे ।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने, हांलांकि, स्पष्ट किया था कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल मंत्री, महाराज के नजदीकी संपर्क में न होने के कारण कम रिस्क वाले संपर्क के अंतर्गत आते हैं और इसलिए वे अपना कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं और उन्हें पृथक किए जाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री रावत तथा अन्य सभी मंत्री एहतियातन स्वत: पृथक-वास में चले गये । 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी