लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के साथ मुलाकात में स्वरा ने कहा, देशद्रोह व यूएपीए की धाराएं 'प्रसाद' की तरह वितरित की जा रहीं

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान कहा कि कलाकारों को ''कहानियां प्रस्तुत करना'' मुश्किल हो रहा है और आरोप लगाया कि सरकार देशद्रोह कानून और यूएपीए प्रावधानों का अंधाधुंध इस्तेमाल कर रही है।

बनर्जी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान बुधवार को नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बातचीत की।

भास्कर ने कहा, ''एक राज्य है, जो यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और देशद्रोह के आरोपों को भगवान के 'प्रसाद' की तरह बांट रहा है।''

सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री ने कहा, ''कलाकारों को आज कहानियां सुनाने में बहुत प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने प्रतिरोध को जीवित रखने के लिए अपनी आजीविका और करियर को जोखिम में डाला है।''

उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी समूहों ने हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी, अदिति मित्तल, अग्रिमा जोशुआ को निशाना बनाया जबकि फारूकी ने एक महीने जेल में (कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए) बिताया है।

भास्कर ने आरोप लगाया कि आम नागरिकों को एक ''गैर जिम्मेदाराना-भीड़'' का सामना करना पड़ रहा है, जिसका इस्तेमाल सत्तारूढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है जबकि पुलिस और राज्य इसे खुली छूट दे रहे हैं।

वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि यूएपीए का घोर दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा, ''यूएपीए आम नागरिकों के लिए नहीं बल्कि बाहरी ताकतों से बचाव और आंतरिक सुरक्षा के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं