लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 10 IAS, 9 PCS और 1 IPS अधिकारी सहित कुल 25 का तबादला

By भाषा | Updated: June 27, 2019 19:10 IST

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है और उसकी जगह उन्हें सचिवालय प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है। हालांकि उनके बाकी दायित्व यथावत रखे गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी सहित 25 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया। राधा रतूडी से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है।

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी सहित 25 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है और उसकी जगह उन्हें सचिवालय प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है। हालांकि उनके बाकी दायित्व यथावत रखे गये हैं।

मनीषा पंवार से जलागम की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है और यह दायित्व भूपिन्दर कौर औलख को सौंप दिया गया है। औलख से खेल और युवा कल्याण का दायित्व वापस लिया गया है । देहरादून के जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन से उनका वर्तमान दायित्व वापस लेते हुए उन्हें सचिव आपदा प्रबंधन का दायित्व दिया गया है।

मुरुगेशन की जगह सी रविशंकर लेंगे जो अब तक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को अपर सचिव शहरी विकास बनाया गया है । सुमन की जगह सविन बंसल लेंगे जो अब तक अपर सचिव वित्त के पद पर कार्यरत थे।

टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका को सिडकुल के प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया है। अब तक राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व संभाल रहे वी षणमुगम को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। दीपेंद्र कुमार चौधरी को दीपक रावत की जगह हरिद्वार का जिलाधिकारी बनाया गया है। रावत को मेलाधिकारी हरिद्वार का दायित्व दिया गया है।

रणवीर सिंह चौहान से चंपावत के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी ले ली गयी है और उन्हें अब आयुक्त, आबकारी बनाया गया है । सुरेंद्र नारायण पांडेय चंपावत के नये जिलाधिकारी होंगे। 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा