लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध को लेकर विवाद में एक शख्स ने पत्नी, दो रिश्तेदारों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:27 IST

Open in App

नोएडा, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, पत्नी की भाभी तथा भतीजी पर शनिवार को चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक महिला की मौत हो गई तथा दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 46 में रह रहे रवींद्र की बहन क्रांति की शादी अनिल नामक युवक से हुई थी। अनिल तथा क्रांति दिल्ली के नरेला में रहते थे। क्रांति को अनिल के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तथा क्रांति अपने भाई के घर आ गई थी।

उन्होंने बताया कि कि अनिल शनिवार शाम को दिल्ली से नोएडा आया। उसका उसकी पत्नी से विवाद हुआ। उसने अपनी पत्नी क्रांति के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और बीच-बचाव करने आई क्रांति की भाभी भगवती तथा उसकी आठ वर्षीय बेटी रितिका को भी चाकू से गोद दिया। उन्होंने बताया कि तीनों को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर भगवती को मृत घोषित कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि क्रांति तथा रितिका को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रांति की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे