लाइव न्यूज़ :

पंजाब से जांच के लिए भेजे गये 401 नमूनों में 81 प्रतिशत में कोविड-19 के ब्रिटिश स्वरूप की पुष्टि:अमरिंदर

By भाषा | Updated: March 23, 2021 15:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के 401 नमूने ‘जीनोम सीक्वेसिंग’ के लिए भेजे गये थे, जिनमें से 81 प्रतिशत में ब्रिटेन में सामने आए इसके स्वरूप की पुष्टि हुई है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए 60 साल से कम उम्र के लोगों को भी टीका लगाने का अनुरोध किया है।

सिंह ने लोगों से टीका लगवाने की भी अपील की और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार को आबादी के बड़े हिस्से के लिए टीकाकरण का दायरा फौरन बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कोविशील्ड टीका कोविड-19 के ब्रिटेन में सामने आए स्वरूप पर भी समान रूप से कारगर है।

सिंह ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन