NCRB ने जारी किया डाटा, 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2020 19:35 IST2020-01-11T19:35:48+5:302020-01-11T19:35:48+5:30

एनसीआरबी के आँकड़ों के मुताबिक, देश भर में 2018 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 2,128 मामले दर्ज किये गये, जबकि 2017 में यह संख्या 2,242 और 2016 में 1,226 थी। एनसीआरबी ने बताया कि 2018 में भारत में विदेशियों के खिलाफ 517 अपराध हुए, जबकि 2017 में 492 और 2016 में 382 मामले दर्ज किए गए थे।

In 2018, 3,882 foreign nationals were arrested in India | NCRB ने जारी किया डाटा, 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

NCRB ने जारी किया डाटा, 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

Highlights2018 में पूरे देश में 3,800 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गयादेश भर में 2018 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 2,128 मामले दर्ज किये गये

 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2018 में पूरे देश में 3,800 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों में से 35 प्रतिशत मामले अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गये। कुल मिलाकर 3,822 विदेशियों- 2,859 पुरुषों और 963 महिलाओं को 2018 में पूरे भारत में गिरफ्तार किया गया।

एनसीआरबी के आँकड़ों के मुताबिक, देश भर में 2018 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 2,128 मामले दर्ज किये गये, जबकि 2017 में यह संख्या 2,242 और 2016 में 1,226 थी। एनसीआरबी ने बताया कि 2018 में भारत में विदेशियों के खिलाफ 517 अपराध हुए, जबकि 2017 में 492 और 2016 में 382 मामले दर्ज किए गए थे।

2018 में दर्ज किए गए कुल मामले में से 36 प्रतिशत से अधिक मामले अकेले दिल्ली में दर्ज किए गए। एनसीआरबी के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पश्चिम बंगाल में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों की संख्या सबसे अधिक थी। राज्य में ऐसे अपराध के 744 मामले दर्ज किए गए, जो पूरे भारत में दर्ज किए गए ऐसे अपराधों की कुल संख्या का 35 प्रतिशत है।

दिल्ली में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 203 (9.5 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए, जबकि कर्नाटक में 175 (8.2 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश में 147 (6.9 प्रतिशत), गोवा में 138 (6.5 प्रतिशत) और महाराष्ट्र में 134 (6.3 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए। 

Web Title: In 2018, 3,882 foreign nationals were arrested in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे