लाइव न्यूज़ :

इमरान का फिर बना मजाकः 58 देशों के समर्थन का दावा जबकि UNHRC में हैं भारत-पाक समेत कुल 47 सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 08:22 IST

पाकिस्तान ने UNHRC में दिए एक संयुक्त बयान में दावा किया था कि जम्मू कश्मीर मुद्दे पर उसे दुनिया भर के 60 देशों का समर्थन हासिल है। हालांकि उन देशों का नाम उजागर ना करने की वजह से पाकिस्तान के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान ने 58 देशों के समर्थन का दावा किया था लेकिन UNHRC में कुल 47 देश ही सदस्य हैं।इमरान के इस दावे पर पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने भी चुटकी ली है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी नासमझी की वजह से एकबार फिर हंसी का पात्र बने हैं। इमरान ने गुरुवार को 58 देशों के समर्थन का दावा किया था लेकिन UNHRC में भारत पाकिस्तान समेत कुल 47 देश ही सदस्य हैं। उनकी इस बात पर सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी चुटकी ली है।

इमरान ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'मैं उन 58 देशों की सराहना करता हूं जिन्होंने 10 सितंबर को मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान का साथ दिया है कि भारत कश्मीर में बल प्रयोग रोके, प्रतिबंध हटाए, कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा हो और संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर मुद्दे का समाधान किया जाए।'

इमरान के इस ट्वीट पर चुटकी लेते हुए पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने कहा, 'क्या संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार आयोग 47 देशों से मिलकर नहीं बना है? हालांकि, पीएम 58 देशों को धन्यवाद देना चाहते हैं। मुझे लगता है वे जिन्न भी गिन रहे हैं।'

इससे पहले पाकिस्तान ने UNHRC में दिए एक संयुक्त बयान में दावा किया था कि जम्मू कश्मीर मुद्दे पर उसे दुनिया भर के 60 देशों का समर्थन हासिल है। हालांकि उन देशों का नाम उजागर ना करने की वजह से पाकिस्तान के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि यह पाकिस्तान, ऐसा देश जो “आतंकवाद का केंद्र’’ है। उसका “दुस्साहस’’ है कि वह जिनेवा में यूएनएचआरसी सत्र में मानवाधिकारों पर वैश्विक समुदाय की तरफ से बोलने का ढोंग कर रहा है। कुमार ने पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल उठाए कि करीब 60 देशों ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर उसके संयुक्त बयान का समर्थन किया है।

पाकिस्तान के मुताबिक उसने यह संयुक्त बयान यूएनएचआरसी को सौंपा है। उन्होंने कहा, “यूएनएचआरसी में 47 सदस्य देश हैं। वे (पाकिस्तान) 60 देशों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के पास उन देशों की सूची नहीं है जिनका समर्थन प्राप्त होने का पाकिस्तान दावा कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं