लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने पीएम मोदी से की अपील, शांति लाने का उन्हें एक मौका दिया जाए, जुबान से नहीं पलटने की बात कही

By भाषा | Updated: February 25, 2019 00:31 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे।’’ 

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘‘शांति लाने को एक मौका देने’’ की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘‘कायम’’ रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘‘तत्काल’’ कार्रवाई की जायेगी।खान की यह टिप्पणी राजस्थान में मोदी की उस रैली के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में आम सहमति है। आतंकवाद के दोषियों को दंडित करने के लिये हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं... इस बार हिसाब होगा और बराबर होगा... यह बदला हुआ भारत है, इस दर्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... हम जानते हैं आतंकवाद को कैसे कुचलना है।’’ पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद खान को बधाई देने के लिये फोन पर उनके साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने उनसे कहा, ‘‘आईये गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ें। इस पर खान ने कहा था कि मोदीजी मैं पठान का बच्चा हूं, सच्चा बोलता हूं, सच्चा करता हूं। आज उनके शब्दों को कसौटी पर तौलने का वक़्त है।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे।’’ खान ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘‘शांति को एक मौका’’ देना चाहिए।इससे पहले 19 फरवरी को खान ने भारत को आश्वस्त किया था कि वह पुलवामा हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिसे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था। अगर भारत ‘‘कार्रवाई के योग्य खुफिया जानकारी’’ साझा करता है तो पाकिस्तान जरूर कार्रवाई करेगा। हालांकि उन्होंने ‘‘बदले की भावना’’ से कोई जवाबी कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ भारत को चुनौती दी।बहरहाल भारत ने कहा कि हमले की जांच को लेकर खान की पेशकश ‘‘बहाना’’ है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों