लाइव न्यूज़ :

इमरान खान और पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विपक्ष के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को देश के हिंदू समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘अपने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई देता हूं।’’

दीपावली हिंदू समुदाय के लिए सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। पाकिस्तान में 40 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रकाश का यह पर्व मनाया।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी, योजना एवं विकास मंत्री असद उमर और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने भी हिंदू समुदाय के लोगों को दिवाली की बधाई दी।

पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘दुआ करता हूं कि रोशनी का यह त्यौहार पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और खुशी का जरिया बने।’’

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी दिवाली की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिवाली के संदेश को समझने की जरूरत है। यह हमें शिक्षा देता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, सतत संघर्ष और प्रतिबद्धता के जरिये इसका पराजित होना तय है।’’

बिलावल भूट्टो ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का सिद्धांत भी यही है कि अंधेरे, अन्याय और असमानता के खिलाफ लड़ा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो