लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 की स्थिति में सुधार : अब से शनिवार भी होगा कार्य दिवस

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर केरल में रविवार को रात्रि कर्फ्यू और कड़े लॉकडाउन उपायों को हटाने के बाद, मंगलवार को राज्य सरकार ने फैसला किया कि अब से शनिवार कार्य दिवस होगा।

गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिये रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे उपाय किये गए थे।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, "तदनुसार सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे शनिवार को ड्यूटी के लिए आएं।"

आदेश में कहा गया है कि चार अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों, अर्ध सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, कंपनियों, स्वायत्त निकायों और आयोगों को सोमवार से शुक्रवार तक पूरी उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा, "वर्तमान कोविड-19 परिदृश्य और राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों का आकलन करने के बाद, सरकार ने शनिवार को भी कार्य करने की अनुमति दे दी है।’’

कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी, अर्ध-सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए 16 सितंबर से बायोमेट्रिक प्रवेश प्रणाली को बहाल करने का भी फैसला किया है।

सरकार ने कहा कि कर्मचारी बायोमेट्रिक प्रवेश प्रणाली के लिए अपने पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च से बायोमेट्रिक प्रवेश प्रणाली बंद कर दिया गया था।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को केरल में कोविड​​​​-19 के 15,058 नए मामले आए और 99 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 43,90,489 हो गई और मृतकों की संख्या 22,650 हो गई।

जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 16.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसके अलावा, रविवार के बाद से, 28,439 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 41,58,504 हो गई है और अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,08,773 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए