असम में बाढ़ के हालात में सुधार; 20,000 लोग अब भी प्रभावित

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:41 IST2021-09-07T20:41:24+5:302021-09-07T20:41:24+5:30

Improvement in the flood situation in Assam; 20,000 people still affected | असम में बाढ़ के हालात में सुधार; 20,000 लोग अब भी प्रभावित

असम में बाढ़ के हालात में सुधार; 20,000 लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी, सात सितंबर असम में बाढ़ के हालात में लगातार सुधार हो रहा है और पिछले 24 घंटे में प्रभावित लोगों की संख्या आधी हो गयी है। राज्य में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या में भी एक की कमी आई है। सरकार के एक बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने बुलेटिन में कहा कि राज्य के 11 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या अब करीब 20,000 है, वहीं मृतक संख्या आठ बनी हुई है।

सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या लगभग 43,000 और प्रभावित जिलों की संख्या 12 थी।

केंद्रीय जल आयोग ने अपने बयान में कहा कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां पूरे राज्य में खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Improvement in the flood situation in Assam; 20,000 people still affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे