लालू यादव में हुआ थोड़ा सुधार, डॉक्टरों ने अंडा व झिंगा मछली खाने को कहा 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2018 20:16 IST2018-11-19T20:16:51+5:302018-11-19T20:16:51+5:30

लालू यादव के दाहिने घुटने के पीछे हुए घाव में सुधार हुआ है। घाव फूट गया है, जिसके बाद उसकी ड्रेसिंग भी की गई। डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि इन्फेक्शन के स्तर मे कमी के कारण घाव सूख रहा है। सूजन में भी थोडी कमी आई है। फिलहाल चलने फिरने की परेशानी बरकरार है। 

improvement in Lalu Yadav health says doctors | लालू यादव में हुआ थोड़ा सुधार, डॉक्टरों ने अंडा व झिंगा मछली खाने को कहा 

लालू यादव में हुआ थोड़ा सुधार, डॉक्टरों ने अंडा व झिंगा मछली खाने को कहा 

झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स के पेईंगवार्ड में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गिरती सेहत से रिम्स के डॉक्टर चिंतित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें खाने में प्रोटीन की मात्रा कम लेने को कहा गया है। मछली, मटन जैसे हाई प्रोटीन डायट लेने से रोक दिया गया है। बदले में अंडा का सफेद भाग और झिंगा मछली खाने को कहा गया है। 

बताया जाता है कि लालू यादव के दाहिने घुटने के पीछे हुए घाव में सुधार हुआ है। घाव फूट गया है, जिसके बाद उसकी ड्रेसिंग भी की गई। डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि इन्फेक्शन के स्तर मे कमी के कारण घाव सूख रहा है। सूजन में भी थोडी कमी आई है। फिलहाल चलने फिरने की परेशानी बरकरार है। 

हालांकि किडनी फंक्शन में सुधार के संकेत नहीं है। क्रिटनिन व टोटल काउंट की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किडनी इन्फेक्शन का स्तर क्या है? ऐसे में लालू यादव की सेहत में थोडी सुधार देखी गई है। बीपी और शुगर लेवल कम हुआ। शुगर को कंट्रोल करने के लिए उन्हें इंसुलिन का डोज बढ़ा दिया गया है। 

डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के दिल का वॉल्व हाल में बदला गया है। ऐसे में अगर इंफेक्शन दिल तक पहुंच गया तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

Web Title: improvement in Lalu Yadav health says doctors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे