लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से सटे शहरों की वायु गुणवत्ता में आया सुधार, अब भी ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में कायम

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:48 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),25 दिसंबर दिल्ली से सटे पांच शहरों- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम- की औसत वायु गुणवत्ता में सुधार आया है और ‘गंभीर’ से यह ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में आ गयी है।

यह जानकारी सरकारी एजेंसी द्वारा शुक्रवार को गत 24 घंटों के जारी आंकड़ों में दी गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)पर नजर रखी जाती है और उसके मुताबिक दिल्ली से सटे पांचों शहरों में पीएम-2.5 और पीएम10 का उच्च स्तर अब भी बना हुआ है।

उल्लखेनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

सीपीसीपी के समीर ऐप के मुताबिक, गाजियाबाद में शुक्रवार के गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया जबकि ग्रेटर नोएडा में 376, नोएडा में 386, फरीदाबाद में 328 और गुरुग्राम में एक्यूआई 302 रहा।

एजेंसी के मुताबिक, गत तीन दिन से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एक्यआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था।

सीपीसीबी ने कहा कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी के एक्यूआई से सांस संबंधी परेशानी हो सकती है और लंबे समय तक इस हालात में रहने पर, यहां तक कि स्वस्थ और पहले से ही बीमारी से जूझ रहे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

एजेंसी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 440 दर्ज किया गया था। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 448, नोएडा का 441, फरीदाबाद का 408 और गुरुग्राम का एक्यूआई 361 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos