लाइव न्यूज़ :

एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता में आया सुधार

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:02 IST

Open in App

नोएडा, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है तथा दो हफ्तों के अंतराल के बाद इन शहरों में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक सरकारी एजेंसी के सोमवार के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार प्रदूषण में कमी आने के बावजूद दिल्ली के पड़ोसी पांच शहरों में प्रदूषण में ‘पीएम 2.5‘ और ‘पीएम 10’ का स्तर अब भी अधिक बना हुआ है।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक सोमवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई गाजियाबाद में 243, ग्रेटर नोएडा में 256, नोएडा में 176, फरीदाबाद में 120 और गुरुग्राम में 101 दर्ज किया गया।

ऐप के मुताबिक रविवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 318, ग्रेटर नोएडा में 332, नोएडा में 322, फरीदाबाद में 303 और गुरुग्राम में 239 दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos