लाइव न्यूज़ :

गैर इरादतन हत्या के दोषी छह लोगों को आठ-आठ वर्ष का कारावास

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:24 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्‍तर प्रदेश), चार फरवरी प्रतापगढ़ की एक अदालत ने गैर इरादतन हत्‍या के करीब सात साल पुराने एक मामले में छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आठ-आठ साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार आसपुर देवसरा क्षेत्र के अकारीपुर बुटान गांव के शैलेश कुमार तिवारी ने 31 जुलाई 2014 को दर्ज मामले में आरोप लगाया था कि हृदय नारायण, महेंद्र कुमार, अंबिका प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील कुमार और अनिल कुमार नामक आरोपियों ने उसके पिता रमापति त्रिपाठी को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

अपर सत्र न्यायाधीश मधु डोगरा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी छह आरोपियों को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए बुधवार को आठ-आठ वर्ष के कारावास और 15-15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे