लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : अधिकारी के ठिकानों पर छापे, विदेशी मुद्रा और बंद हो चुके नोट भी मिले

By भाषा | Updated: July 9, 2019 06:06 IST

छापों के दायरे में आये ठिकानों से 4,293 मूल्य के सऊदी अरब रियाल के साथ 500 और 1,000 रुपये के 6,000 रुपये मूल्य के बंद भारतीय नोट मिले हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के एक अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को छापे मारे और बड़े पैमाने पर उसकी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया जिसमें विदेशी मुद्रा और बंद हो चुके भारतीय नोट शामिल हैं। छापों के बाद जांच के घेरे में आयी संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य पांच करोड़ रुपये से ज्यादा आंका जा रहा है।

लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सलमान हैदर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने भ्रष्ट तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस के 50 से ज्यादा कारिंदों की मदद से हैदर के इंदौर में तीन ठिकानों और कटनी में एक ठिकाने पर छापा मारा गया।

कुछ समय पहले इंदौर में नौकरी कर चुके हैदर फिलहाल कटनी में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि हैदर के ठिकानों से लगभग सात लाख रुपये की नकदी जब्त की गयी। छापामार दलों को अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अधिकारी और उनकी पत्नी, साले तथा छोटे भाई के नाम से खरीदे गये एक मकान, पांच फ्लैट, सात भूखंडों, 10 एकड़ कृषि भूमि और तीन दुकानों के दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदर के एक रिश्तेदार के इंदौर स्थित घर से भी कुछ संदिग्ध अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। छापों के दायरे में आये ठिकानों से 4,293 मूल्य के सऊदी अरब रियाल के साथ 500 और 1,000 रुपये के 6,000 रुपये मूल्य के बंद भारतीय नोट मिले हैं।

इन ठिकानों से एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में कनिष्ठ लेखापाल के रूप में वर्ष 1985 में शामिल होने वाले हैदर का परिवार चार पहियों वाली पांच गाड़ियों का मालिक है। इस परिवार के 15 बैंक खातों के बारे भी पता चला है जिनमें जमा रकम की जांच की जा रही है।

हैदर के पारिवारिक सदस्यों के छह पासपोर्ट भी जब्त किये गये हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच और आरोपी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया