लाइव न्यूज़ :

निर्वाचित प्रतिनिधियों पर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की अहम जिम्मेदारी:राज्यपाल

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:33 IST

Open in App

रांची, 26 फरवरी झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के वर्तमान वर्ष के उद्घाटन सत्र में कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विधानसभा तथा इसके निर्वाचित प्रतिनिधियों पर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की अहम जिम्मेदारी होती है और उन्हें प्रसन्नता है कि सभी अपने कर्तव्यों का निवर्हन सजगता एवं तत्परता के साथ कर रहे हैं।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं आशा करती हूं कि सभी माननीय सदस्य राज्य के सर्वांगीण विकास से संबंधित मुद्दों को सदन के भीतर प्रभावशाली ढंग से रखकर प्रदेश की समृद्धि में अपना सक्रिय सहयोग देंगे।’’

उन्होंने कहा कि आपके सम्मिलित प्रयासों का ही प्रतिफल है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के इस विकट दौर में भी राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐसे निर्णय लिये, जो अन्य राज्यों के लिए पथ-प्रदर्शक बने एवं इसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के हर वर्ग एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करते हुए राज्य को समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि जनता की जिन आकांक्षाओं एवं अभिलाषाओं को पूरा करने के लिए राज्य का गठन हुआ और उन्हें पूरा करने के लिए सरकार पूरे मनोयोग से प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने अपने गठन के दिन से ही विकास मूल मंत्र पर आधारित लोकतंत्र को आत्मसात किया है और राज्य में बेरोजगारी दूर करने, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित करते हुए उन्हें स्वाबलंबी बनाने, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सामुदायिक विकास करने तथा प्रशासन एवं विकासात्मक प्रक्रिया में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह