लाइव न्यूज़ :

धामी कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

By भाषा | Updated: July 4, 2021 23:01 IST

Open in App

देहरादून, चार जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम अपने मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक की जिसमें युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

धामी की अध्यक्षता में यहां राज्य सचिवालय में हुई बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि नौजवानों और बेरोजगारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य की तात्कालिक जरूरतों के बारे में भी कुछ फैसले किए गए हैं जिनसे राज्य को फायदा होगा ।

हांलांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तृत रूप से ब्रीफिंग सोमवार को होगी ।

उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले धामी ने राज्य की कमान ऐसे समय में संभाली है जब विधानसभा चुनावों में केवल कुछ माह का समय ही शेष है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत का स्थान लिया है जिन्होंने प्रदेश में उपचुनाव न हो पाने के संवैधानिक संकट के चलते शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है