देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली नीतियों को लागू करें: उपराष्ट्रपति ने लोक सेवकों से किया आह्वान

By भाषा | Updated: April 21, 2021 11:57 IST2021-04-21T11:57:34+5:302021-04-21T11:57:34+5:30

Implement policies that make the country self-reliant: Vice President calls on public servants | देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली नीतियों को लागू करें: उपराष्ट्रपति ने लोक सेवकों से किया आह्वान

देश को आत्मनिर्भर बनाने वाली नीतियों को लागू करें: उपराष्ट्रपति ने लोक सेवकों से किया आह्वान

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को नौकरशाहों से कहा कि वह भारत की शासन प्रणाली को नया आकार देते रहें जिसमें संवैधानिक मूल्यों के साथ ही लोगों की आकांक्षाएं भी प्रतिबिंबित हों।

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि सभी लोक सेवकों के लिए यह , शासन में बदलाव लाने और जन कल्याणकारी नीतियों के कारगर क्रियान्वयन का मौका है जिससे देश आत्मनिर्भर बन सके और विश्व में भारत अपने उचित स्थान को हासिल करे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं! हमारी लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली में जन-कल्याणकारी नीतियों के कारगर कार्यान्वयन और राष्ट्र की प्रगति में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महामारी के इस दौर में सिविल सेवकों ने प्रसंशनीय कार्य किया है।’’

नायडू ने कहा कि आज ही के दिन 1947 में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने लोक सेवकों को ‘‘देश का लौह ढांचा’’ करार दिया था।

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-समावेशी शासन का आदर्श है। आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य के अनुरूप रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र को सिद्ध करें।’’

भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

आज ही के दिन 1947 में देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल ने राजधानी स्थित मेटकॉफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Implement policies that make the country self-reliant: Vice President calls on public servants

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे