लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘तौकते’ का प्रभाव : मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बारिश, चली तेज हवाएं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:07 IST

Open in App

भोपाल, 16 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के तटीय इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के चलते रविवार शाम को मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चक्रवात ‘तौकते’ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों तथा अन्य हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई एवं कुछ स्थानों पर 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

उन्होंने कहा कि अरब सागर के तटीय इलाकों में चक्रवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान’’ में परिवर्तित हो गया है और इसके चलते मध्य प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

साहा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश एवं 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सोमवार से अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

साहा ने बताया कि प्रदेश के सीधी एवं उमरिया जिलों में रविवार शाम को तीन-तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रायसेन एवं शाजापुर जिलों में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू