आईएमओ ने भारत के ‘नाविक’ को वर्ल्ड-वाइड रेडियो नेविगेशन प्रणाली का हिस्सा बताया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:31 IST2020-12-08T23:31:30+5:302020-12-08T23:31:30+5:30

IMO calls India's 'navigator' part of world-wide radio navigation system | आईएमओ ने भारत के ‘नाविक’ को वर्ल्ड-वाइड रेडियो नेविगेशन प्रणाली का हिस्सा बताया

आईएमओ ने भारत के ‘नाविक’ को वर्ल्ड-वाइड रेडियो नेविगेशन प्रणाली का हिस्सा बताया

बेंगलुरु, आठ दिसंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने भारत के ‘नाविक’ को ‘वर्ल्ड-वाइड रेडियो नेविगेशन सिस्टम’ (डब्ल्यूडब्ल्यूआरएनएस) का एक अहम हिस्सा बताया है।

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) को नाविक भी कहा जाता है। यह भारत द्वारा विकसित एक स्वतंत्र क्षेत्रीय उपग्रह प्रणाली है।

इसरो ने कहा कि आईएमओ (एमएससी-102) की एक समुद्री सुरक्षा समिति की एक हालिया बैठक में ‘नाविक’ को यह मान्यता दी गई।

इसरो ने कहा कि अप्रैल 2020 में नाविक एल 5 को समुद्री सेवाओं के लिए रेडियो टेक्निकल कमीशन में शामिल किया गया था। इन घटनाक्रमों से समुद्री नौवहन, सर्वेक्षण आदि के क्षेत्र में नाविक का उपयोग किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IMO calls India's 'navigator' part of world-wide radio navigation system

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे