लाइव न्यूज़ :

देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण जल्द प्रारंभ हो : गहलोत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 01:47 IST

Open in App

जयपुर, छह अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए देश में एकीकृत एवं समग्र प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार देश में कोविड पर नियंत्रण के लिए एकीकृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करे और 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण प्रारंभ करवाए।

गहलोत ने कहा कि कोविड नियंत्रण को लेकर राज्यों की अलग-अलग रणनीति, अन्तरराज्यीय मुद्दों जैसे (यात्रा के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता, लाकडाउन, रात्रि कर्फ्यू, शिक्षण संस्थाओं के संचालन) आदि विषयों को लेकर राज्यों में आपसी समन्वय की कमी है। जिसके चलते आमजन में भ्रम एवं भय की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस स्थिति को दूर करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए देश में समग्र एवं एकीकृत प्रयासों की महती आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए