लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में तकनीकी कारणों से 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण में होगी देरी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:11 IST

Open in App

ईटानगर, 30 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने ‘तकनीकी’ कारणों से एक मई से 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका देने का कार्यक्रम टाल दिया है।

राज्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ.सीआर खाम्पा ने शुक्रवार को बताया कि तीसरे चरण का टीकाकरण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘ सरकार ने अगले आदेश तक तीसरे चरण के टीकाकरण को शुरू करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।’’

हालांकि, डॉ.खाम्पा ने उन ‘तकनीकी’ परेशानियों की जानकारी नहीं दी जिनकी वजह से टीकाकरण कार्यक्रम में देरी की गई है।

गौरतलब है कि एक मई से पूरे देश में 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। हालांकि, कई राज्यों ने कहा है कि वे टीके की खुराक की कमी की वजह से टीकाकरण अभियान शुरू नहीं कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल