लाइव न्यूज़ :

वृद्धों और दिव्यांगों के लिए घर के पास ही टीकाकरण केंद्र बनाएंगे : केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून केंद्र सरकार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत उसने उन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के टीकाकरण करने की रणनीति बनाई है जो टीकाकरण केंद्रों तक जाने में असमर्थता की वजह से छूट गए हैं।

केंद्र ने कहा कि टीके तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत को देखते हुए यह महसूस किया गया कि समय-समय पर जारी परिचालन दिशानिर्देश के तहत टीकाकरण केंद्रों को सभी एहतियातों और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए समुदाय और घरों के नजदीक लाया जाए।

केंद्र ने कहा, ‘‘इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित समिति जिसमें विषय की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं, मामले का आकलन करेगी और घर के नजदीक कोविड टीकाकरण केंद्र की रणनीति पर अनुशंसा करेगी ताकि वृद्धों और दिव्यांगों की विशेष जरूरत को पूरा किया जा सके।’’

सरकार ने कहा कि इस रणनीति को कोविड-19 टीकाकरण पर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने भी समर्थन दिया है जिसमें सरकारी और गैर सरकारी विशेषज्ञ हैं।

केंद्र ने यह जानकारी अदालत द्वारा कोविड-19 प्रबंधन पर लिए गए स्वत: संज्ञान पर दाखिल हलफनामे में दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर