लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किए जाने की जरूरत: सौम्या स्वामीनाथन

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:55 IST

Open in App

पुणे, 20 दिसंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दुनिया भर में कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान के विस्तार और इसे मजबूती देने का आह्वान किया।

पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में आयोजित 'पेनेक्स-21' के सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए स्वामीनाथन ने कहा कि टीकाकरण के दायरे को विस्तार दिये जाने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अधिक जोखिम वाले लोगों को टीके की दो खुराक देकर सुरक्षित किया जा सके। साथ ही इससे मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की आशंका भी कम हो जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर ''महामारी संधि'' को लेकर भी चर्चा हो रही है।

स्वामीनाथन ने कहा, '' कुछ हद तक, हमने डेल्टा को लेकर नियमित टीकों की गतिविधि को निष्क्रिय करने में गिरावट देखी। लेकिन, ओमीक्रोन के मामले में हमने इसमें और कमी देखी। इसका मतलब है कि ओमीक्रोन हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बच सकता है और हमें संक्रमित कर सकता है, हालांकि, टीकाकरण अभी भी गंभीर रूप से बीमार होने से बचाने में उम्मीद की किरण रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे