लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जल्द शुरू होगा 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान : कैप्टन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात मई पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी करने के शुक्रवार को निर्देश दिए।

पंजाब को इस सप्ताह के अंत तक कोरोना के टीके की करीब एक लाख खुराक मिल जाएंगी जिसके बाद इस आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि टीके के लिए पात्र समूहों की पहचान कर ली गयी है और जैसे ही टीके की खुराकों की खेप मिल जाएगी, तुरंत तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी।

राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के समूहों की पहचान कर ली है जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीके की खुराक दी जाएगी।

इससे पहले राज्य सरकार ने टीके की खुराकों की उपलब्धता नहीं होने के कारण एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को टाल दिया था।

मुख्यमंत्री ने बीमारियों से पीड़ित लोगों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के लिए राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड टीके की 30 लाख खुराक का आर्डर दिया है। केन्द्र सरकार ने इस अभियान के लिए पंजाब सरकार को टीके की 3.30 लाख खुराक आवंटित की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया