लाइव न्यूज़ :

मुंबई में गणपति उत्सव के पांचवें दिन 66,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:59 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर गणपति उत्सव के पांचवें दिन में मुंबई में समुद्र, नदियों, झीलों और अन्य जल निकायों में देवी गौरी की 5,953 प्रतिमाओं समेत कुल 66,299 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

महानगरपालिका के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को विसर्जन के पांचवें दिन कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गयी।

कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगायी गई पाबंदियों के कारण 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव लगातार दूसरे साल सादगी से मनाया जा रहा है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उत्सव के पांचवें दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 66,299 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जिनमें से 34,299 प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम जलाशयों में किया गया।

गत शुक्रवार को गणेश उत्सव की शुरुआत के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकों से कोरोना वायरस के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ