मुंबई में शनिवार को शाम छह बजे तक 6100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:37 IST2021-09-11T23:37:05+5:302021-09-11T23:37:05+5:30

Immersion of more than 6100 Ganesh idols in Mumbai till 6 pm on Saturday | मुंबई में शनिवार को शाम छह बजे तक 6100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई में शनिवार को शाम छह बजे तक 6100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई, 11 सितंबर मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत शनिवार को हुयी और शाम छह बजे तक तक झीलों एवं अन्य कृत्रिम जलाशयों में 6116 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि जिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया उनमें 55 सार्वजनिक, 6047 घरों की और 14 हरतालिका तीज व्रत के लिये बनायी गयी मूर्ति थी ।

उन्होंने बताया कि 3600 प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम झीलों में किया गया ।

उन्होंने कहा कि विसर्जन की प्रक्रिया बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा महानगर पुलिस की मदद से की जा रही है।

प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू पाबंदियों के बीच इस त्योहार को मनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Immersion of more than 6100 Ganesh idols in Mumbai till 6 pm on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे