मुंबई में 29 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:29 IST2021-09-12T00:29:24+5:302021-09-12T00:29:24+5:30

Immersion of more than 29 thousand Ganesh idols in Mumbai | मुंबई में 29 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई में 29 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई, 11 सितंबर मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को झीलों एवं अन्य कृत्रिम जलाशयों में 26 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन की शुरूआत हुयी।

अधिकारी ने बताया कि जिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया उनमें 232 सार्वजनिक, 28794 घरों की मूर्तियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 16,500 प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम झीलों में किया गया। उन्होंने बताया कि विसर्जन की प्रक्रिया बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा महानगर पुलिस की मदद से की जा रही है।

प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू पाबंदियों के बीच इस त्योहार को मनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Immersion of more than 29 thousand Ganesh idols in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे