लाइव न्यूज़ :

गृह सचिव हरियाणा के डीपीजी पद के लिए तत्काल नया अधिकारी तलाशें: विज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 21:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 फरवरी हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को सेवा विस्तार मिलने के बाद, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव से पद के लिए योग्य अधिकारी "तत्काल" खोजने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

मंत्री ने गृह सचिव को लिखे एक कड़े पत्र में यह भी कहा कि मामले में भविष्य में किसी भी कानूनी मसले के लिए उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा को लिखे पत्र में विज ने उन्हें योग्य अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजने का निर्देश दिया ताकि वह राज्य के अगले पुलिस प्रमुख के पद के लिए विचार कर सके।

विज ने वरिष्ठ नौकरशाह से कहा, " मामले को अति आवश्यक के तौर पर देखा जाए और शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। इस मामले में भविष्य में किसी कानूनी या अन्य पेचिदगी के लिए आपको निजी रूप से जिम्मेदार ठहाया जाएगा।"

विज ने गृह सचिव का ध्यान हरियाणा सरकार के 18 फरवरी 2019 के आदेश की ओर दिलाया जिसमें यादव को दो साल की अवधि के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया था।

विज ने कहा, " यादव ने 21 फरवरी 2019 को डीजीपी का पदभार संभाला था और उन्होंने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है।"

हरियाणा सरकार ने सात जनवरी को एक आदेश जारी करके यादव को अगले आदेश तक सेवा विस्तार दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी