लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को अनुदान राशि तत्काल जारी की जाए: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:43 IST

Open in App

चेन्नई, 25 दिसंबर अन्नाद्रमुक ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि तत्काल प्रदान करे। पार्टी ने कहा कि अनुदान राशि देने में और देर करने से ऐसी स्थिति पैदा हो जाएगी कि प्रभावित परिवारों को आंदोलन करना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के समन्वयक के. पलानीस्वामी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले एम के स्टालिन ने मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था जो पूरा नहीं किया गया। पलानीस्वामी ने पूछा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद अभी तक मुआवजे की राशि क्यों नहीं दी गई है।

उन्होंने द्रमुक सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘अनुदान राशि नहीं देने के पीछे अगर राज्य सरकार वित्तीय घाटे का हवाला देती है तो सरकार को बेकार के खर्च करने के लिए कौन मजबूर कर रहा है?’’

पलानीस्वामी ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से अपना योगदान दे दिया है और अब राज्य को अपना हिस्सा देना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, तमिलनाडु में अप्रैल 2020 से कल तक के दौरान लगभग 36,700 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार ने अब तक मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह