लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा में घायल किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए : एसकेएम

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में घायल किसानों को बिना किसी देरी के वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये का मुआवजा दे।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एसकेएम ने एक बयान में कहा कि उप्र सरकार द्वारा चार अक्टूबर को हिंसा में घायल हुए किसानों के लिए घोषित मुआवजे का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

उसने कहा, “यह समझा जाता है कि लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में घायलों को वादा किए गए मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। एसकेएम की मांग है कि मुआवजे का भुगतान बिना किसी और देरी के किया जाए।”

उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना में मारे गए चार किसानों के परिवारों को 45 लाख रुपये और हिंसा में घायल हुए लोगों के लिये 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को आठ लोगों की मौत हो गई थी। आठ पीड़ितों में से चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस इस मामले में अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस बीच, एसकेएम ने कहा कि 26 नवंबर के अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर है और किसानों को जुटाने के लिए कई राज्यों में तैयारी बैठकें की जा रही हैं।

एसकेएम ने आंदोलन के एक वर्ष के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में बड़े पैमाने पर महापंचायतों का आह्वान किया है।

बयान में कहा गया, “22 नवंबर को ‘लखनऊ महापंचायत’ की तैयारी भी जोरों पर है, और महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जो किसान विरोधी भाजपा को एक कड़ा संदेश देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल