लाइव न्यूज़ :

आगरा के अस्पताल में 22 मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो: राहुल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगरा के एक निजी अस्पताल में कुछ हफ्ते पहले ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान एक साथ 22 मरीजों की मौत होने संबंधी खबर को लेकर मंगलवर को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस खतरनाक अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित वीडियो के आधार पर कहा गया है कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत हो गई थी।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। इस ख़तरनाक अपराध के ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस खबर के संदर्भ में ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं और कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। मंत्री कहते हैं कि मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें, ज्यादा न दें। जबकि आगरा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है