लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के जीडीपी आंकड़ों पर IMF की पुष्टि, 2019 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

By भाषा | Updated: April 9, 2019 20:28 IST

Open in App

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि 2019 में भारत की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी, जो 2020 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। आईएमएफ ने कहा कि निवेश में सुधार और उपभोग बढ़ने से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

आईएमएफ और विश्वबैंक की सालाना ग्रीष्मकालीन बैठक से पहले जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य में आईएमएफ ने कहा है कि 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही है जबकि इस दौरान चीन की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रही।

आईएमएफ का अनुमान है कि 2019 में चीन की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत और 2020 में 6.1 प्रतिशत रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में भारत की वृद्धि दर रफ्तार पकड़ेगी और 7.3 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, जबकि 2020 में यह 7.5 प्रतिशत रहेगी।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय खाता सांख्यिकी में हाल में किए गए संशोधन में कुछ नरम रुख दिखता है। इसी के मद्देनजर अक्टूबर की तुलना में 2019 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान में 0.1 प्रतिशत और 2020 के लिए 0.2 प्रतिशत की कमी की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम अवधि में भारत की वृद्धि दर 7.75 प्रतिशत पर आकर टिकेगी। विश्व आर्थिक परिदृश्य में कहा गया है कि संरचनात्मक और वित्तीय क्षेत्र के सुधारों के क्रियान्वयन के साथ सार्वजनिक ऋण में कटौती के जरिये ही देश की आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को संरक्षित किया जा सकता है। 

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया