लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने केरल में बारिश के संबंध में जारी ऑरेंज अलर्ट वापस लिया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के 11 जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश होने के संबंध में जारी ऑरेंज अलर्ट को वापस लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और इन इलाकों में बुधवार को 'मध्यम बारिश' होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने 21 अक्टूबर के दौरान नौ जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को भी वापस ले लिया है। हालांकि, उसने कल इडुक्की, कोट्टायम और पतनमथिट्टा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के नवीनतम अनुमान ने राज्य के लिए थोड़ी राहत दी है, जो पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से अब भी जूझ रहा है। इन मौसम संबंधी घटनाओं के कारण कोट्टायम और इडुक्की जिलों में कई लोगों की जान चली गई और संपत्ति को नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने आज इडुक्की, इदमालयार, पंबा और काक्की सहित राज्य के चार प्रमुख बांधों में जमा अतिरिक्त पानी को छोड़ना जारी रखा, जिनके द्वार बुधवार को तब खोले गए जब जलाशयों में जल स्तर रेड अलर्ट स्तर के करीब पहुंच गया था।

बांधों से पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़े जाने के कारण अपेक्षित बाढ़ नहीं आई है। हालांकि, पतनमथिट्टा और अलपुझा जिलों के अपर कुट्टनाड और कुट्टनाड क्षेत्रों में हाल ही में हुई बारिश के चलते पंबा, अचनकोविल और मणिमाला सहित नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की सूचना मिली है।

पंबा और काक्की बांधों से पानी छोड़े जाने से भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अलपुझा जिले के अधिकारियों ने कहा कि कुट्टनाड में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की सूरत में उनके बचाव अभियान के लिये मछुआरों को भी तैयार रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता