लाइव न्यूज़ :

आईएमडी मलेरिया पूर्वानुमान के लिए देगा मौसम संबंधी आंकड़े

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और ‘मलेरिया नो मोर’ नामक एक गैर सरकारी संगठन ने देश से इस मच्छर जनित बीमारी के खात्मे में गति लाने के लिए जलवायु आधारित हल की संभावनाएं तलाशने एवं उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए बहु विषयक इंडिया इंटरएजेंसी एक्सपर्ट कमेटी (आईईसी) ऑन मलेरिया एंड क्लाइमेट गठित करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि विभाग मलेरिया पूर्वानुमान जारी करने के लिए मौसम संबंधी आंकड़ा प्रदान करेगा और प्रायोगिक तौर पर ओड़िशा में एक परियोजना शुरू की गयी है।

एनजीओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मलेरिया नो मोर’ नामक एक गैर सरकारी संगठन देश से इस मच्छर जनित बीमारी के खात्मे में गति लाने के लिए जलवायु आधारित हल की संभावनाएं तलाशने एवं उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए बहु विषयक इंडिया इंटरएजेंसी एक्सपर्ट कमेटी (आईईसी) ऑन मलेरिया एंड क्लाइमेट गठित करने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ हाथ मिलाया है।’’

उसने कहा, ‘‘ मलेरिया भारत की ज्वलंत स्वास्थ्य चिंताओं में एक है। मौसम सबंधी सूचनाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र की सूचनाओं के साथ मिलाकर हम सूक्ष्म प्रवृत्तियों का परीक्षण कर सकते हैं और मलेरिया के पैटर्न का अनुमान लगा सकते हैं तथा उसके खात्मे के अपने राष्ट्रीय कदम तेज कर सकते है । आज घोषित विशेषज्ञ समिति इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सबसे कारगर मंच के रूप में काम करेगी।’’

एनजीओ का मौसम आधारित पूर्वानुमान मॉडल राष्ट्रीय मलेरिया रोकथाम अभियानों की योजना, जांच एवं उपचार तथा चिकित्सा उपकरणों को अग्रिम रूप से जुटाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती में मार्गदर्शन के लिए आंकड़ा आधारित हल प्रदान करने के लिये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा