लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी, दक्षिण कोंकण, गोवा में भारी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:28 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी कर कहा कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप इलाके में आज कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी शुक्रवार सुबह तक लक्षद्वीप इलाके में तेज होने की संभावना है।’’

उसने एक चेतावनी रिपोर्ट में कहा कि यह शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

उसने बताया कि उसके उत्तर-उत्तरपश्चिम गुजरात और पाकिस्तानी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि यह 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है।

उसने बताया कि इसके कारण दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

विभाग के अनुसार, 24 घंटों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी. बारिश को भारी बारिश माना जाता है।

महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले आते हैं।

इसी तरह 17 मई के बाद गुजरात तट पर बारिश होगी। 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान के कारण इस क्षेत्र में अगले पांच-छह दिनों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल