लाइव न्यूज़ :

अगले 3-4 दिनों तक बिहार में भयंकर लू की चेतावनी, खगड़िया रहा सबसे ज्यादा गर्म, ओडिशा में तूफान से 2 लापता-5 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 08:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में गुरुवार शाम को करीब 15 मिनट तक चली तेज हवाओं ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई जिलों में भयंकर लू चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक यहां लू और चलने की संभावना जताई है।उधर ओडिशा में तूफान के कारण दो लोग लापता हो गए है और कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

पटना:  बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे क्योंकि गुरुवार को खगड़िया जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही राज्य में कम से कम 13 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

7 जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक रहा

बिहार के सात जिलों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर जिले में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण में 41 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी चंपारण में 41.5 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 41.2 डिग्री सेल्सियस और सीवान में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

बिहार के इन शहरों में भी देखें गए अधिकतम तापमान

बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस या अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य शहरों में पटना (40.9 डिग्री सेल्सियस), गया (40.8 डिग्री सेल्सियस), सारण (40.3 डिग्री सेल्सियस), अररिया (40.2 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (40 डिग्री सेल्सियस), जमुई (40.7 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर (40.1 डिग्री सेल्सियस), औरंगाबाद (40.5 डिग्री सेल्सियस), बांका (40.9 डिग्री सेल्सियस), कटिहार (40 डिग्री सेल्सियस), नवादा (40.8 डिग्री सेल्सियस) और नालंदा (40.5 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। 

ओडिशा में तूफान से 2 लोग लापता, पांच घायल

ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में गुरुवार शाम को बारिश तथा गरज के साथ तेज हवाओं ने कहर बरपाया जिससे कम से कम दो लोग लापता हो गए और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक तेज हवाओं ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है। 

प्रभावित जगहों में बचाव कार्य जारी

पुलिस ने बताया कि सतीगुड़ा बांध जलाशय में एक नौका के डूबने से एक मछुआरा और एक महिला लापता हो गयी। उनकी पहचान जिले में भीमा रंगिनी गांव के गोविंद सरदार और तुलसी माधी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक हवाई पट्टी की निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 

जिलाधीश विशाल सिंह ने कहा कि दमकल और ओडिशा आपदा मोचन कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत अभियान तेज करने के लिए कहा गया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागओड़िसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया