लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने मप्र के कुछ हिस्सों में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:53 IST

Open in App

भोपाल, 16 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के चार संभागों और चार जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

वहीं राज्य में सर्दी की शुरुआत देखी जा रही है और पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। प्रदेश में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ रविवार सुबह तक के लिए है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद और शहडोल संभाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही मौसम की ऐसी ही स्थिति बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले के अलग-अलग स्थानों पर हो सकती है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में पूर्वी हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट आएगी। चार-पांच दिनों के बाद ठंडी हवाएं चलने लगेंगी।

भोपाल में शुक्रवार सुबह को न्यूनतम तापमान गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया लेकिन कम दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार शाम को यह 18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शनिवार शाम को भी भोपाल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर