लाइव न्यूज़ :

IMD ने जारी की चेतावनी, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी में कल भारी बारिश के आसार, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2021 22:02 IST

विभाग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के आधार पर चार रंगों... हरे, पीले, नारंगी और लाल... की चेतावनी जारी करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिये राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के आधार पर चार रंगों... हरे, पीले, नारंगी और लाल... की चेतावनी जारी करता है। इसमें हरे रंग की चेतावनी सबसे हल्की और लाल सबसे गंभीर स्तर की चेतावनी होती है।

विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के रविवार को आगमन के बाद देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में मंगलवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम तथा तेलंगाना में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमौसम रिपोर्टउत्तर प्रदेशबिहारउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया