लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने किया अलर्ट, 3-4 दिन में भारी बारिश की संभावना, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार में चेतावनी जारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2021 16:29 IST

IMD Heavy Rainfall Alert: 29 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत भारी वर्षा होने और उसके बाद इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है।पिछले दो सप्ताह में महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है। आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

IMD Heavy Rainfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमतर हो गया है।

हालांकि, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संबंधित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से, 28 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन दो प्रणालियों के प्रभाव के कारण, 29 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी।

27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 27 जुलाई को उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 26 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक वर्षा जारी रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने और उसके बाद इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है।

27 जुलाई से ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के क्षेत्रों और झारखंड सहित पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और 29 जुलाई से इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पिछले दो सप्ताह में महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है। 

टॅग्स :मौसममहाराष्ट्रगोवाउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशकर्नाटकझारखंडपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं