लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वालों को 11 जून से मिल सकती है लू से राहत, IMD का पूर्वानुमान- बूंदाबांदी भी होने की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 7, 2022 18:02 IST

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति 8 जून और/या 9 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 11 जून को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 जून से लू का असर खत्म होगा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली को 11 जून से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है क्योंकि उस समय से लू की स्थिति कम हो सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि सप्ताहांत के आसपास बादल छाए रहने और बूंदा बांदी होने की संभावना है। 

समाचार एजेंसी एएनआई को आईएमडी अधिकारी ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति 8 जून और/या 9 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 11 जून को बादल छाए रहने और बूंदा बांदी होने की संभावना है। 11 जून से लू का असर खत्म होगा। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

एक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें मौसम विभाग ने निवासियों से यथासंभव घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। सोमवार को मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति की चेतावनी दी थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसने आगे भविष्यवाणी की कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलेगी।

इस बीच मंगलवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 10 बजे 219 था। सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI 195 था, जो मध्यम श्रेणी के उच्च अंत में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर। 

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है