लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने मुंबई, कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश का पूर्वानुमान लगाया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के अन्य हिस्से तथा पश्चिमी महाराष्ट्र में अगले तीन-चार दिन में ‘भारी से भारी बारिश' होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र के दबाव में बदलने और अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से रविवार से मुंबई समेत कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

आईएमडी ने रायगढ़, पुणे, रत्नागिरि, सातारा और कोल्हापुर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया जबकि मुंबई, ठाणे, वर्धा, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। ऑरेंज अलर्ट स्थानीय अधिकारियों को भारी बारिश के संबंध तैयार रहने के लिए आगाह करता है जबकि येलो अलर्ट भारी बारिश की कम संभावना का सूचक है।

महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमाान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह