लाइव न्यूज़ :

जनरल राहील शरीफ के नेतृत्व में आईएमसीटीसी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: February 11, 2019 22:53 IST

राहील शरीफ पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद से नवंबर 2016 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

Open in App

स्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) राहील शरीफ के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ इस्लामी सैन्य गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल आतंक रोधी मुद्दों पर शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए पहले दौरे पर आया।

रियाद मुख्यालय वाले 41 राष्ट्रों के सैन्य गठबंधन के प्रमुख का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 17 फरवरी को पाकिस्तान के दौरे पर आ रहे हैं। सऊदी अरब ने 2017 में इस्लामिक सैन्य आतंक रोधी गठबंधन (आईएमसीटीसी) के प्रमुख के तौर पर जनरल राहील की सेवाएं ली थी। राहील शरीफ पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद से नवंबर 2016 में सेवानिवृत्त हो गए थे।‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रविवार को शिष्टमंडल को लेकर एक विशेष विमान संघीय राजधानी में नूर खान एयर बेस पहुंचा। सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि दो दिवसीय दौरे के दौरान शिष्टमंडल देश के सैन्य और असैन्य नेतृत्व से बात करेगा।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन