लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के इमामों ने मुख्यमंत्री आवास के निकट धरना दिया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रबंधन वाली मस्जिदों के इमामों ने छह महीने के बकाए वेतन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास धरना दिया।

‘आल इंडिया इमाम एसोसिएशन’ के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के 225 इमामों और मुअज्जिनों समेत लगभग तीन सौ कर्मचारियों को मई से वेतन नहीं मिला है।

वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने तीन नवंबर को चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें फरवरी से लंबित वेतन नहीं दिया गया तो वे बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

रशीदी ने कहा कि बोर्ड का अध्यक्ष और स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी न होने से वेतन की समस्या पैदा हुई।

उन्होंने कहा, “हम इमामों के मासिक वेतन 18,000 रुपये और मुअज्जिनों के मासिक वेतन 13,000 रुपये की मांग कर रहे हैं जो पिछले छह महीने से नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा हम बोर्ड के स्थायी सीईओ की नियुक्ति और अध्यक्ष के चुनाव की मांग कर रहे हैं।”

ओखला से विधायक और बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष अमानतुल्ला खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से सात सदस्यीय बोर्ड का कोई अध्यक्ष नहीं है।

मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में जाने के बाद अध्यक्ष के चुनाव के लिए पिछले महीने होने वाली दिल्ली वक्फ बोर्ड की बैठक 19 नवंबर तक के लिए टाल दी गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया